आज कानपुर में मोदी,निरीक्षण के लिए पहुंचे सीएम योगी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में चूक

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। कल 30 मई को कानपुर आ रहे पीएम मोदी की जनसभा के निरीक्षण के लिए आज बुधवार को कानपुर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान बड़ी चूक सामने आई। पायलट द्वारा हेलिकॉप्टर को तय हैलीपैड के बजाय दूसरे हैलीपैड पर उतारने से 500 मीटर दूर स्वागत के लिए खड़े अफसर भी घबरा गए और
आनन-फानन में सीएम तक पहुंचे और उनका स्वागत किया।
अब तक की जानकारी के मुताबिक अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह चूक कैसे हुई ।दरअसल सी एस ए यूनिवर्सिटी में दो हैलीपैड बनाए गए थे। दोनों के बीच की दूरी 500 मीटर है।
एक हैलीपैड पीएम मोदी के लिए निर्धारित है, जबकि दूसरा मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी के लिए। पीएम मोदी के लिए निर्धारित हैलीपैड पर इस समय एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल चल रहा है। इसी हैलीपैड पर लगभग 11:30 यहां पहुंचे सीएम योगी का हेलिकॉप्टर उतरा।
अवगत कराते चलें कल 30 में को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर में जनसभा के साथ ही पावर प्लांट और मेट्रो के विस्तार का इनॉगरेशन भी करेंगे । जिसके लिए लगभग सारी तैयारियों
को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button