नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान पर परिवहन विभाग ने शुरु की सख्ती, 18 वाहन चालको के चालान व 1 डग्गामार बस सीज

*सरकार का संदेश है* ’*नो हेलमेट नो* फ्यूल’ *दंड नही, बल्कि सुरक्षा का संकल्प*

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी। सड़क दुर्घटनाओं मे अंकुश लगाने एंव रोड़ सेफ्टी नियमो के पालन के प्रति जागरुक करने को लेकर परिवहन विभाग ने नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को गति देना शुरु कर दिया है। आज मंगलवार को जनपद के विभिन्न पेट्रोल पम्पो पर ईधन भरवाने आये 18 वाहन चालको के चालान तथा 1 डग्गामार बस यू0पी 43 टी 6374 को सीज किया गया। अभियान की जानकारी देते हुये सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन ने जानकारी साझा की 2 सित0 मंगलवार को यात्री/मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की टीम ने आलापुर स्थित पेट्रोल पम्प पर जांच के दौरान ईधन भरवाने आये 18 दो पहिया वाहन के चालान किये। तथा हेलमेट पम्प संचालको को नो हेलमेट नो फ्यूल की रणनीति पर अमल करते हुये बिना हेलमेट लगाये पेट्रोल खरीदने वाले चालको को विक्रय न करने के निर्देश दिये। परन्तु चर्चायें यह भी कि पेट्रोप
कर्मचारी एक हेलमेट पास में रखतें , उसे चालकों को पहना कर पेट्रोप
दे देते हैं , जिससें ब्रिकी प्रभावित न हो , अगर इस बात को अवगत करें कि अब आगे बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा , तो बेहतर होगा । वैसे
इस अभियान का सार्थकता सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है । आज पीटीओ ने लखनऊ-बाराबंकी हाइवे पर 1 डग्गामार बस यू0पी 43 टी 6374 के पत्रावलियो की जांच करते हुये थाने मे निरुद्ध किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button