थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण कर दो शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार

*कब्जे से आभूषण व नगदी बरामद-*

 

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 09.05.2025 को अभियुक्तगण 1. दीपू वर्मा पुत्र नन्हे वर्मा निवासी ग्राम नारे का पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी, 2. अतुल श्रीवास्तव पुत्र रामचन्दर निवासी अयोध्या नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को शुक्लाई के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का 04 जोड़ी पायल, 02 अदद सिक्के, 1 जोड़ी बिछिया (सफेद धातु) व 2660/- रुपये नगदी बरामद किया गया।
अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 10.03.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत डिवाइन ग्रीन सिटी मकदूरपुर के पास से उपरोक्त आभूषण चोरी किया गये थे। जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 259/2025 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) पंजीकृत है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. दीपू वर्मा पुत्र नन्हे वर्मा निवासी ग्राम नारे का पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
2. अतुल श्रीवास्तव पुत्र रामचन्दर निवासी अयाध्या नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी

*बरामदगी-*
1. 04 जोड़ी पायल (सफेद धातु)
2. 02 अदद सिक्के (सफेद धातु)
3. एक जोड़ी बिछिया (सफेद धातु) डिवाइन ग्रीन सिटी मकदूर पुर के पास उपरोक्त आभूषण चोरी किए गए थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button