केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन का किया निरीक्षण
आधुनिकीकरण कार्यों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिए।

* कल मालदा में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल
अजित प्रसाद, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल ) : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने सीधे न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उनका यह दौरा उत्तर बंगाल के रेल बुनियादी ढांचे और आगामी रेल परियोजनाओं की समीक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।NJP स्टेशन का निरीक्षण रेल मंत्री ने NJP स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्यों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और स्टेशन के पुनर्विकास (Redevelopment) कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने यात्रियों से भी बातचीत की और रेलवे की सेवाओं पर उनका फीडबैक लिया।मालदा में प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक कार्यक्रमरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कल, यानी 17 जनवरी को मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिनमें शामिल हैं:वंदे भारत स्लीपर कोच का आधिकारिक उद्घाटन (मालदा टाउन स्टेशन से)।पश्चिम बंगाल के लिए दो नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात।उत्तर बंगाल और देश के अन्य हिस्सों को जोड़ने वाली नई रेल सेवाओं को हरी झंडी।
रेल मंत्री के दौरे और कल मालदा में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पूरे उत्तर बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिलीगुड़ी और मालदा के बीच रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।



