स्वाट/सर्विलांस व थाना जहाँगीराबाद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी की 06 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार
कब्जे से चोरी के भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात,नगदी घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद -
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.07.2025 को स्वाट/सर्विलांस व थाना जहाँगीराबाद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर चोरी की 06 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोर/अभियुक्तगण 1. सलामत अली पुत्र स्व0 रहमत अली निवासी ग्राम काशीराम कालोनी आवास विकास थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी *(थाना कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर है जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 97ए है।)*, 2. रिंकू कश्यप पुत्र शिव प्रसाद निवासी ग्राम बंकी उत्तर टोला बंकी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को बहादुरपुर पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया पीली धातु व सफेद धातु के जेवरात व कुल 24 हजार रूपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त वाहन हीरो एचएफ डिलक्स मोटर साइकिल नं0 UP41AS 2108 बरामद किया गया। अभियुक्त सलामत उपरोक्त के पास से एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद कर थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0 210/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण 1. सलामत उपरोक्त 2. रिंकू उपरोक्त व 3. डम्बा उर्फ डम्मा उर्फ इस्लाम पुत्र शहबान निवासी मो0 कजीयाना कस्बा व थाना सतरिख जनपद बाराबंकी का एक गिरोह है, जिनके द्वारा जनपद के विभिन्न थानों व आस-पासे के जनपदों में मोटरसाइकिल से जाकर रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है, चोरी की घटनाओं से मिले पैसे व जेवरात को बराबर-बराबर आपस में बांट लिया जाता है। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 15.06.2025 को थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मसौली से में एक घर से सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी की गयी थी जिस सम्बन्ध में थाना मसौली पर मु.अ.सं. 254/25 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है, दिनाँक 18.6.2025 को थाना रामसनेहीघाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम राजपुर में एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी की गयी थी जिस सम्बन्ध में थाना रामसनेहीघाट पर मु.अ.सं. 250/25 धारा 305(A) बीएनएस पंजीकृत है, दिनांक 21/21.06.25 को थाना दरियाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बिगाहिया से एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी की गयी थी जिस सम्बन्ध में थाना दरियाबाद पर मु.अ.सं. 222/25 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था दिनांक 28.06.25 को थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गनौरा में एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी की गयी थी जिस सम्बन्ध में थाना जहांगीराबाद पर मु.अ.सं. 192/25 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत है, दिनांक 28/29.06.25 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आलापुर में एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी की गयी थी जिस सम्बन्ध में थाना कतोवाली नगर पर मु.अ.सं. 643/25 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है, दिनांक 17.07.25 को थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत कस्बा सफदरगंज में एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी की गयी थी जिस सम्बन्ध में थाना सफदरगंज गर पर मु.अ.सं. 361/25 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है। वांछित अभियुक्त डम्बा उर्फ इस्लाम उपरोक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. सलामत अली पुत्र स्व0 रहमत अली निवासी ग्राम काशीराम कालोनी आवास विकास थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी *(थाना कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर है जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 97ए है।)*
2. रिंकू कश्यप पुत्र शिव प्रसाद निवासी ग्राम बंकी उत्तर टोला बंकी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
*अनावरित अभियोग*
1.मु.अ.सं. 192/25 धारा 305 , 331(4), 317(2) BNS थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी
2.मु.अ.सं. 222/25 धारा 305(A) , 331(4) BNS थाना दरियाबाद जनपद बारबंकी
3.मु.अ.सं. 250/25 धारा 305(A) BNS थाना रामसनेहीघाट जनपद बारबंकी
4.मु.अ.सं. 361/25 धारा 305(A) BNS थाना सफदरगंज जनपद बारबंकी
5.मु.अ.सं. 643/25 धारा 305(A) BNS थाना कोतवाली नगर जनपद बारबंकी
6.मु.अ.सं. 254/25 धारा 305 BNS थाना मसौली जनपद बारबंकी
*बरामदगी*
1. 03 अदद लॉकेट पीली धातु जिसमे 01 लॉकेट मे मंगलसूत्र लगा हुआ
2. 03 अदद मांग टीका पीली धातु
3. 01 ओम लॉकेट पीली धातु
4. 03 अदद अंगुठी पीली धातु
5. 01 अदद नथनी पीली धातु व 01 अदद नथूनी सफेद धातु
6. 02 जोड़ी झुमका पीली धातु
7. 01 जोड़ी टप्स पीली धातु
8. 07 जोड़ी पायल सफेद धातु
9. 05 अदद अंगुठी सफेद धातु
10. 01 जोड़ी कड़ा सफेद धातु
11. 03 जोड़ी बिछिया सफेद धातु
12. 02 अदद सिक्का सफेद धातु
13. 01 अदद चेन सफेद धातु
14. 24,000/- रूपये नगद
15. एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
16. घटना में प्रयुक्त एक अदद एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल नं0 UP41AS 2108 बरामद वांछित अभियुक्त डम्बा उर्फ़ इस्लाम उपरोक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं



