पश्चिमी जिला में सरदार पटेल की याद मे निकाला गया युनिटी मार्च।

 

भारत पोस्ट नई दिल्ली – भारत रत्न लोहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वी जन्मतिथि के अवसर पर पश्चिमी जिला के पूर्वी जनकपुरी से तिलक नगर तक एक विशाल पैदल यूनिटी मार्च निकाला गया इस यूनिटी मार्च की अगुवाई पश्चिमी लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत ने की उनके साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा,हरी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्याम शर्मा, निगम पार्षद उर्मिला गंगवाल, सुमन त्यागी सहित पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी, महामंत्री संतोष गुप्ता सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे

इस अवसर पर पश्चिमी जिला की डीएम वंदना राव, एडीएम डॉ अतीश कुमार गुप्ता, एसडीएम राजौरी गार्डन इति अग्रवाल अपने अधिकारीयों के साथ मोजूद रहे,इस अवसर पर सबसे पहले स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, सांसद कमलजीत सहरावत ने मां के नाम एक पेड़ भी लगाया और सैल्फी प्वाइंट पर सभी के साथ सैल्फी भी ली,इस अवसर पर पश्चिमी लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत ने बोलते हुए कहा कि आज जो हमारे देश का मानचित्र है वह सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदृष्टी का परिणाम है अंग्रेज जब देश छोड़कर जा रहे थे तो तब उन्होंने अपनी कुटलिता से देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित 562 रियासतों को स्वतंत्र रहने का विकल्प देकर भारत की एकता को खंडित करने का प्रयास किया । उनके इस मंसूबे को सरदार बल्लभ भाई पटेल ने समझ लिया था इसलिए उन्होंने भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया उनका यह महान कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है,इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवी लोगों को सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण डंग सहित पश्चिमी जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा स्वाती शर्मा, महामंत्री रेखा यादव, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सोनू, संदीप जैन, चरनजीत सिंह, नितिन भाटिया, मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर, हिमांशु डंग,रेनू भल्ला,अमित कोहली,रोमित चीरा,सौरभ खरवाल, गगन साहनी, आदि भी मौजूद थे। पैदल यूनिटी मार्च में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था देश भक्ति के गीतो पर थिरकते हुए लोगों में देश के प्रति एक जज्बा पैदा हो रहा था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button