दिलशाद गार्डन में निकाली गई वाल्मीकि जी की शोभायात्रा

नई दिल्ली भारत पोस्ट संवाददाता वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भाजपा नेत्री भूमिका सिंह ने गुरुवार को दिलशाद गार्डन में भगवान महर्षि वाल्मीकि के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया वह अपने विधानसभा क्षेत्र सीमापुरी के दिलशाद गार्डन इलाके में भगवान वाल्मीकि मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद भंडारे में शामिल होकर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बाटा.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि वह भगवान है जिनके हाथ में एक कलम है वह कलम इस बात की प्रतीक है कि समाज में चाहे कोई कितना भी पीछे क्यों न खड़ा हो लेकिन शिक्षा के माध्यम से आगे जरूर बढ़ सकता है भगवान वाल्मीकि जयंती रथ यात्रा में शामिल होते हुए उन्होंने महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण को नीव के समान बताते हुए कहा कि रामायण सदियों से हमें हमेशा प्रेरणा देती आई है वाल्मीकि जी के जीवन से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button