मां सरस्वती कोचिंग सेंटर घिटोरनी द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन

 

नई दिल्ली।दक्षिणी दिल्ली के गांव घिटोरनी में मां सरस्वती कोचिंग सेंटर के द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम और राष्ट्रीय झंडा दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे सभी गांव वालों ने शहीदों को फूल अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विवेक हून, बी एस एफ कमांडिंग ऑफिसर और दीपक भाटी लेफ्टिनेंट जनरल, अनुज भाटी फाउंडर बेटी फाउंडेशन दिल्ली, प्रदीप लोहिया,राजेंद्र सिंह लोहिया, एडवोकेट मनोज बैसला, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल बैसला शिक्षाविद भी उपस्थित रहे। सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्र पहनाकर फूल मालाओं से स्वागत किया गया।इस अवसर पर कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में अच्छा परिणाम लाने वाले बच्चों को मोमेंटो और फूल मालाओं से स्वागत किया गया।अनुज भाटी ने बच्चों को शिक्षा जागरूकता और दिल्ली पुलिस की तैयारी करने में उनकी मदद करने का संकल्प लिया और बेटियों को आगे बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की। प्रदीप लोहिया ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और बच्चों को आर्मी के बारे में बताया। राजेन्द्र लोहिया ने बच्चों को जीवन में कठिन परिश्रम करने पर बल देते हुए शिक्षा पर जोर दिया। मनोज बैसला एडवोकेट ने बच्चों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी और कोचिंग सेंटर घिटोरनी की प्रशंसा की। अनिल बैंसला दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने बच्चों को अपने जीवन में अंकों को अधिक महत्व ना देते हुए जीवन में अच्छे संस्कार और संस्कृति,परम्पराओं को ध्यान में रखकर सकारात्मक सोच रखने का सुझाव दिया।मुख्य अतिथियो ने कक्षा बारहवीं मेडिकल की छात्रा पलक को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और कक्षा दसवीं की छात्राएं रिया,सपना, सलोनी, मुस्कान, दीपाली को भी मेरिट सूची में आने पर कोचिंग सेंटर की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button