रेस्टोरेंट में आग लगने से 8 लोगों की मौत
-जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग
-दस दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
नई दिल्ली। मालवीय नगर के हौजरानी स्थित एक रेस्तरां में बुधवार सुबह आठ बजे आग लग गई। धुएं और आग के बीच बेसमेंट में फंसे 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। हालांकि, यह आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी भी रेस्तरां में फंसे हो सकते हैं। बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
फायर ब्रिगेड के अनुसार, सुबह 8,50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

