थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 02 अंतर्जनपदीय चोर/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद-
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा जनपद में चोरी/लूट की घटनाओं पर रोकथाम लगाने व चोरी/लूट की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 03.07.2024 को अभियुक्तगण 1. सौरभ सिंह पुत्र मोहित सिंह निवासी ग्राम दुघरा थाना उतरौली जनपद बलरामपुर, 2. अभिषेक वर्मा पुत्र यशवंत वर्मा निवासी गांधी सी ब्लाक तेलीबाग थाना पी.जी.आई. लखनऊ को नागेश्वरनाथ मंदिर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की दो अदद मोटरसाइकिल UP 32 NE 2712 व HR 36 Q 2184 को बरामद कर मु0अ0सं0 646/2025 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा उक्त वाहनों को दिनांक 20.06.2025 को लूलू मॉल लखनऊ तथा चारबाग मोटरसाइकिल स्टैण्ड से चोरी किया गया था। अभियुक्तगणों द्वारा वाहनों को चोरी करके बेचकर अपने शौक पूरे किये जाते है।
*नामपता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. सौरभ सिंह पुत्र मोहित सिंह निवासी ग्राम दुघरा थाना उतरौली जनपद बलरामपुर
2. अभिषेक वर्मा पुत्र यशवंत वर्मा निवासी गांधी सी ब्लाक तेलीबाग थाना पी.जी.आई. जनपद लखनऊ
*बरामदगी-*
1. मोटरसाइकिल वाहन सं0 UP 32 NE 2712
2. मोटरसाइकिल वाहन सं0 HR 36 Q 2184
*आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-*
*अभियुक्त सौरभ सिंह उपरोक्त-*
1. मु0अ0सं0 57/2022 धारा 379/411 भादवि थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली
2. मु0अ0सं0 97/2022 धारा 379/411 भादवि थाना बछरावां जनपद रायबरेली
3. मु0अ0सं0 98/2022 धारा 379/411 भादवि थाना बछरावां जनपद रायबरेली
*अभियुक्त अभिषेक वर्मा उपरोक्त-*
1. मु0अ0सं0 126/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना जीआरपी चारबाग लखनऊ
2. मु0अ0सं0 155/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना पीजीआई जनपद लखनऊ
3. मु0अ0सं0 467/2022 धारा 323/324/427/452/504/506 भादवि थाना पीजीआई जनपद लखनऊ
4. मु0अ0सं0 138/2022 धारा 379/411 भादवि थाना पीजीआई जनपद लखनऊ
*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री रामकिशुन राना थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 श्री संजीव प्रकाश सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
3. उ0नि0 श्री लालजी यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
4. का0 रामखेलावन, का0 राजेन्द्र वर्मा, का0 जाबिर अहमद थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।


