कानपुर में टैंकर से टकराई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पेट्रोल पंप मालिक कत्था कारोबारी की मौत

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज यहां शनिवार सुबह तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर के बेकाबू होकर गैस सिलेंडर लदे टैंकर से टकराने के फल स्वरुप कई पेट्रोल पंपों के मालिक और बड़े कत्था व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई।
महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोडचंद्रिका ढाबा के पास हुई यह टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जाम लग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कारोबारी को फॉर्च्यूनर बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कारोबारी के घरवालों को सूचना दी गई। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान पवन अग्रवाल (60) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर कारोबारी को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले पवन अग्रवाल चौडगरा की कत्था फैक्ट्री है। साथ ही वह हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के भी मालिक थे। उनके परिवार में पत्नी, 2 बेटे और एक बेटी हैं। पुलिसके मुताबिक, पवन अग्रवाल फॉर्च्यूनर से अपनी कत्था फैक्ट्री जा रहे थे। जैसे ही वहांतेज रफ्तार से फॉर्च्यूनर चलाते हुए महोली मोड़ के चंद्रिका ढाबा के पास पहुंचे तभी अचानक उनकी फॉर्च्यूनर बेकाबू हो गई । वह डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। तभी प्रयागराज से मथुरा की ओर जा रहा इंडेन गैस का टैंकर सामने आ गया। उसे राजू नाम का युवक चला रहा था। उसने ब्रेक लगाकर टैंकर रोकने की कोशिश की, लेकिन फॉर्च्यूनर की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वह टैंकर से बच नहीं पाई। घटना के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button