मोदी की ब्रिगेड सभा के लिए उत्तर बंगाल से चलेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें;

विपक्ष ने खर्च और फंडिंग पर उठाए सवाल 

 

अजित प्रसाद,मालदा (पश्चिम बंगाल ) : कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर बंगाल से करीब एक लाख लोगों को कोलकाता पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बीजेपी ने उत्तर बंगाल के आठ लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 16 विशेष ट्रेनें (8 जोड़ी) बुक की हैं। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, इन ट्रेनों का किराया पहले ही रेल मंत्रालय को चुका दिया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को परेशानी से बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। अकेले मालदा जिले से दो जोड़ी ट्रेनें रवाना होंगी। ये ट्रेनें 13 मार्च को रवाना होंगी और 14 मार्च को सभा समाप्त होने के बाद वापस लौटेंगी।समर्थकों के लिए यात्रा पूरी तरह मुफ्त है और ट्रेनों में भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है।बीजेपी के इस भव्य आयोजन पर तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और सीपीएम ने कड़ा प्रहार किया है. तृणमूल कांग्रेस के  जिला अध्यक्ष और विधायक अब्दुर रहीम बख्शी ने कहा, “एक तरफ 100 दिनों के काम और आवास योजना का पैसा बंद है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। जब तृणमूल ट्रेन मांगती है तो नहीं मिलती, लेकिन बीजेपी के लिए सब हाजिर है।” कांग्रेस सांसद इशा खान चौधरी ने सवाल उठाया, “एक-एक ट्रेन का किराया लाखों में है। बीजेपी के पास इतना पैसा कहाँ से आ रहा है? चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए।”सीपीएम के  जिला सचिव कौशिक मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा, “बीजेपी अब अंबानी-अडानी और बड़े लोगों की पार्टी बन गई है। वे डर का माहौल बनाकर लोगों को जुटा रहे हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button