13-पूर्व.अग्निवीरों को नौकरियों में 20ः आरक्षण

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पूर्व.अग्निवीरों को बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्र सरकार के विजन के तहत दिल्ली में पूर्व.अग्निवीरों को ग्रुप.ब् की सरकारी नौकरियों में 20 प्रतिशत रिजर्वेशन दिया जाएगा। इसे लेकर तैयारी तेज हो गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल ;एलजी. तरनजीत सिंह संधू ने आज बृहस्पतिवार ;18 जून. को योजना को जल्द जमीन पर उतारने को लेकर मुख्य सचिव, पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
इसके तहत दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस, जेल और वन एवं वन्यजीव विभागों में ग्रुप श्ब्श् के सीधी भर्ती वाले पदों पर पूर्व.अग्निवीरों को 20 प्रतिशत रिजर्वेशन दिया जाएगा। इसमें दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल, फायर सर्विस में फायरमैन, जेल विभाग में जेल वार्डन और वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड व वाइल्डलाइफ गार्ड के पद शामिल होंगे। सरकार के इस कदम से पूर्व.अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी पाना आसान हो जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button