373 लीटर कच्ची शराब का किया विनिष्टीकरण

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी । जनपद के थाना सतरिख पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के 41 अभियोगों में बरामदशुदा कुल 373 लीटर कच्ची शराब का किया गया विनिष्टीकरण । प्राप्त जानकारी , माननीय न्यायालय कोर्ट नं0 16 जनपद बाराबंकी के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन क्लीन” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 13 सितम्बर 25 को थाना सतरिख पर पंजीकृत आबकारी अधिनियम के विभिन्न 41 अभियोगों में बरामदशुदा 373 लीटर कच्ची शराब के विनिष्टीकरण की कार्यवाही नियमानुसार की गयी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सतरिख सौरभ श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button