पूर्णिया में खुला सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स का 89वाँ फ्रेंचाइजी शोरूम, बिहार में अब हुए कुल 9 शोरूम्स

पटना, जून, 2026: देश के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने पूर्णिया, बिहार में अपना 89वाँ फ्रेंचाइजी शोरूम शुरू किया है। इसके साथ ही बिहार में कंपनी के शोरूम की कुल संख्या बढ़कर 9 हो गई है।
88 वर्षों से अधिक की विरासत रखने वाला सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स, शोरूम की संख्या के आधार पर पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेल ब्रांड है। देशभर में कंपनी के 201 से ज्यादा आउटलेट्स का नेटवर्क है।
ब्रांड को लगातार दूसरे साल टीआरए की ओर से ‘मोस्ट ट्रस्टेड ज्वेलरी ब्रांड’ का सम्मान मिला है। वहीं, वर्ष 2024 में टीआरए ने इसे ‘मोस्ट डिजायर्ड ज्वेलरी ब्रांड्स’ की सूची में भी शामिल किया, जहाँ इसने ज्वेलरी क्षेत्र के कई बड़े ब्रांड्स से बेहतर प्रदर्शन किया।
पूर्वी भारत में अपनी उपस्थ्ति को और मजबूत करते हुए, सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने बिहार के पूर्णिया में अपना 89वाँ फ्रेंचाइजी शोरूम शुरू किया है। इसके साथ ही राज्य में कंपनी के कुल शोरूम्स की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।
नेशनल हाईवे-31 पर फोर्ड कंपनी चौक, नवरत्न हट्टा में एचडीएफसी बैंक के पास और रॉयल उत्सव विवाह भवन के सामने स्थित यह नया मॉडर्न शोरूम (पीओ: एचपीओ, पीएस: थाना खाट, पिन: 854301, बिहार) करीब 3,900 वर्ग फुट में फैला हुआ है। आकर्षक और शानदार इंटीरियर के साथ तैयार किया गया यह शोरूम ग्राहकों को आरामदायक और बेहतर खरीदारी का अनुभव देगा।
नए शोरूम के शुभारंभ पर सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी एवं सीईओ श्री सुवंकर सेन ने कहा, “पूर्णिया, बिहार में अपना नया शोरूम शुरू करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। यह हमारे विस्तार की यात्रा में एक और अहम् कदम है, क्योंकि हम इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति लगातार बढ़ा रहे हैं। हमें गर्व है कि अब पूर्णिया के ग्राहकों को भी बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार की गई हमारी खूबसूरत ज्वेलरी का एक्सटेंसिव कलेक्शन उनके अपने शहर में ही मिलेगा। हमारा प्रयास है कि ग्राहकों को भरोसे, गुणवत्ता और बेहतरीन कारीगरी के साथ यादगार ज्वेलरी खरीदारी का अनुभव मिले।”
बिहार के पूर्णिया स्थित सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम के फ्रेंचाइजी ओनर्स श्री राजेश रंजन और श्री रूपेश रंजन ने कहा, “सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स परिवार का हिस्सा बनकर हमें बेहद खुशी हो रही है। ज्वेलरी क्षेत्र में भरोसे, बेहतरीन कारीगरी और गुणवत्ता के लिए पहचाने जाने वाले इस ब्रांड के साथ हमारी यह साझेदारी हमारे लिए एक नई शुरुआत है। अब हम अपने शहर के ग्राहकों तक सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स की खूबसूरत ज्वेलरी और बेहतरीन गुणवत्ता पहुँचा सकेंगे। हमें विश्वास है कि हम ब्रांड की विकास यात्रा में अपना योगदान देने के साथ ग्राहकों को बेहतर प्रोडक्ट्स और शानदार सर्विस का अनुभव भी देंगे।”
पूर्णिया शोरूम के शुभारंभ के मौके पर सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने ग्राहकों के लिए कई खास ऑफर्स भी पेश किए हैं। गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज पर 30% तक की छूट मिलेगी। वहीं, पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0% कटौती की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद की ज्वेलरी बेहतर कीमत पर खरीद सकेंगे।

इसके अलावा, डायमंड ज्वेलरी की कीमत पर 12% तक की छूट और डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर मेकिंग चार्ज में 100% तक की छूट का भी लाभ मिलेगा। शोरूम में सिर्फ 6,000 रुपए की शुरुआती कीमत से ज्वेलरी उपलब्ध है, ताकि हर बजट और पसंद के ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प मौजूद रहें।
अपने कलेक्शन को और समृद्ध बनाने के लिए सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने हाल ही में 36,400 से ज्यादा नए गोल्ड ज्वेलरी डिजाइन्स और 27,000 नए डायमंड ज्वेलरी डिजाइन्स शामिल किए हैं। इससे ग्राहकों को नए और आधुनिक डिजाइन्स की पहले से कहीं ज्यादा बड़ी रेंज एक ही जगह पर मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button