मिथिला की दो बेटियां चुनावी आकर्षण का केंद्र बनीं
डॉ.समरेंद्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार
दरभंगा,28 अक्टूबर 2025 बिहार विधान सभा के इस चुनाव में मिथिला की दो बेटियां चुनावी आकर्षण का केंद्र बनी है।
इसमें एक का नाम है,सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर और दूसरी विदेश से शिक्षित पुष्पम प्रिया चौधरी है। ये दोनों सोशल मीडिया पर काफी टोल हो रही हैं।
मैथिली जिले के अलीनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी है एवं पुष्पम इसी जिले के दरभंगा शहरी विधान सभा क्षेत्र से खुद की बनाई प्लुरलस पार्टी की उम्मीदवार है।
मैथिली प्रचार के क्रम में जहाँ भी जाती है,उनसे लोग राजनीतिक चर्चा के वजाय गीत सुनाने का आग्रह करते हैं।वह बड़े चाव से गीत गाकर सुनाती भी है।
मैथिली के अचानक चुनाव में उतरने से गायिकी के क्षेत्र में उनके प्रतिद्वंद्वी खासे परेशान हैं। ऐसे लोग उनके सबसे बड़े आलोचक बने हुए है। पार्टी के कई स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें बाहरी भी कहा है।
पुष्पम वर्ष 2020 के चुनाव में उस समय सुर्खी में आई जब बिहार के लगभग सभी प्रमुख अखबारों में बड़े विज्ञापनों के जरिये उन्हें भावी मुख्यमंत्री जताया गया था।वैसे पुष्पम राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं।उनके पिता प्रो.विनोद चौधरी जेडीयू से एमएलसी थे।
चुनाव प्रचार के दौरान पुष्पम बिहार में बदलाव पर बेवाकी से चर्चा करती हैं। लोगों के सवालों का जवाब देती हैं।लोग उनसे चेहरा ढके रखने एवं शादी कब करेंगीं? को लेकर भी सवाल करते हैं।




