रामगढ़( झारखंड )उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध देसी-विदेशी नकली शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

 

अजित प्रसाद /रामगढ़ : झारखंड राज्य के रामगढ़ जिले के उत्पाद विभाग (Excise Department) ने गोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कामता इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देसी और विदेशी शराब जब्त की है। अवैध शराब के साथ-साथ, मनीष कुमार नामक एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, रामगढ़ की सहायक उत्पाद आयुक्त (Assistant Excise Commissioner), विमला लाकरा, को गोपनीय सूचना मिली थी कि गोला थाना क्षेत्र के कामता में भारी मात्रा में अवैध देसी-विदेशी शराब बेची जा रही है। विमला लाकरा के निर्देश पर, उत्पाद निरीक्षक कांग्रेस कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी अभियान चलाया गया।

उत्पाद विभाग ने इस ऑपरेशन में केवल अवैध देसी शराब ही नहीं, बल्कि झारखंड सरकार के होलोग्राम (पैक) लगी हुई अवैध नकली विदेशी शराब भी बरामद की, जिनका उपयोग आमतौर पर शराब की बोतलों में किया जाता है।

इस घटना के संबंध में, रामगढ़ की सहायक उत्पाद आयुक्त विमला लाकरा ने बताया कि गोला के कामता में 100 लीटर महुआ देसी शराब और 1000 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया है। इसके अलावा, 15 लीटर अवैध विदेशी शराब भी जब्त की गई है।

उन्होंने बताया कि इस अवैध कारोबार में शामिल मनीष कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button