कांग्रेस पर निष्ठावान पदाधिकारियों अनदेखी का आरोप
सूचना तक नहीं दी जाती,कारण बताओ का जनाब भी नहीं मिलता
अजित प्रसाद, पटना: आनन्द माधव सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कांग्रेस के महत्वपूर्व कार्यक्रम से दूर रखा जा रहा है। केंद्रीय निर्देश के अनुसार देशव्यापी “मनरेगा बचाओ संग्राम” शुरू हो रहा है, लेकिन इस संदर्भ में हमलोगों को शामिल करनें की बात तो दूर सूचना तक नहीं मिला है। जो समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना मिलती है बस वही है। हमलोग सभी समर्पित कांग्रेसी है और कांग्रेस के नीतियों के लिये हर लड़ाई लड़ी है लड़ते रहेंगें। आपनें पत्रांक-490, दिनांक 17/11/2025 के माध्यम से 43 लोगों को अपनें कार्यभार ग्रहण करनें के दिन ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिये “कारण बताओ सूचना” निर्गत किया था।
हमलोगों ने इस सूचना का जवाब दिनांक 21 नवंबर, 2025 तक आपके कार्यालय को दे दिया था।परंतु आज दिनांक 7 जनवरी, 2026 तक हमलोगों के पत्र का आपकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है और ना ही पार्टी के किसी गतिविधि की सूचना ही हमलोगों को मिल पा रही है। नतीजतन हमलोग पार्टी के गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग नही ले पा रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि जानबूझकर हमलोगों को राज्य में पार्टी के गतिविधियों से दूर रखा जा रहा। जो बिहार कांग्रेस के हित में तो कतई नहीं है। कृपया निजी स्वार्थों एवं व्यक्तिगत अहं को पार्टी से उपर ना समझें। कारण बताओ सूचना पर हमलोगों के जवाब पर आपको जो कार्यवाही करनी है करें परंतु शीघ्र करें जिससे पार्टी का अब और अधिक नुकसान नहीं हो।



