प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब ममता बनर्जी भी सिंगूर में 28 को करेंगी जनसभा

 

अजित प्रसाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब ममता बनर्जी भी सिंगूर में 28 को करेंगी जनसभा यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंगूर रैली के कुछ दिनों बाद होगी। पीएम मोदी ने सिंगूर की धरती से ममता बनर्जी की सरकार और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था।
बांग्लार बाड़ी योजना की पहली किस्त जारी कर सकती हैं दीदी: तृणमूल कांग्रेस ने बताया है कि ममता बनर्जी हुगली जिले के सिंगूर में एक प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इस दौरान वह वेलफेयर स्कीम्स की लांचिंग करेंगी। मुख्यमंत्री के ‘बांग्लार बाड़ी’ योजना के तहत पक्के मकानों के निर्माण के लिए पहली किस्त भी सिंगूर से जारी किये जाने की संभावना है। राज्य मंत्रिसभा पहले ही सिंगूर में 500 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे चुकी है। यहां 11.35 एकड़ जमीन आवंटित की गई है और काम शुरू होने की भी खबर है। मुख्यमंत्री की सभा से ‘बांग्लार आवास योजना’ की किस्त भी वितरित की जाएगी।
सिंगूर ममता बनर्जी के राजनीतिक सफर में एक अहम मोड़ रहा है। उद्योग के नाम पर किसानों से जबरन जमीन अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन कर उन्होंने राज्य की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाई थी। वही आंदोलन उन्हें विपक्ष की नेता से राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने की राह पर ले गया। सत्ता में आने के बाद उन्होंने किसानों को उनकी जमीन वापस दिलाई थी। 15 साल बाद एक बार फिर सिंगूर ममता बनर्जी के राजनीतिक एजेंडे में केंद्र में है। हुगली की इस धरती को लेकर नए राजनीतिक और औद्योगिक समीकरण बनते नजर आ रहे हैं, जिन पर पूरे राज्य की नजर बनी हुई है।
सिंगूर से पॉलिटिकल मैसेज दे सकतीं हैं बंगाल की चीफ मिनिस्टर: तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने संकेत दिया है कि प्रशासनिक गतिविधियों के अलावा पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी या तो अलग से पार्टी की रैली को संबोधित करेंगी ।
बेचाराम मन्ना बोले- 28 को सिंगूर में बैठक करेंगी ममता बनर्जी: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री बेचाराम मान्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री 28 जनवरी को यहां एक बैठक करेंगी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सीएम के कार्यक्रम का विवरण अभी उनको नहीं मिला है।
18 जनवरी को पीएम ने ममता बनर्जी सरकार पर बोला था हमला: ममता बनर्जी सिंगूर में उसी जगह कार्यक्रम को संबोधित करेंगी, जहां 18 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री ने एक आधिकारिक कार्यक्रम के बाद एक जनसभा को अड्रेस किया था. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फेल है। पीएम मोदी ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में निवेश तभी आयेगा, जब कानून-व्यवस्था में सुधार होगा।
पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद ही शुरू हो गयी थी ममता के दौरे की तैयारी: हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के तुरंत बाद बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी के दौरे की तैयारियां शुरू हो गयीं थीं. पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button