CIT दिलीप चौरसिया के नेतृत्व में संयुक्त टीम की कार्रवाई,मालदा मंडल की बड़ी कार्रवाई, अनियमित यात्रा पर कसा शिकंजा!

 

_रमेश ठाकुर_
_रामनगर-नरकटियागंज,_प०चंपारण(बिहार)_ मालदा, 29 जनवरी 2026। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के तहत भागलपुर–कहलगांव रेलखंड में विशेष कार्रवाई की गई। इस एकदिवसीय अभियान में 440 अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया तथा ₹3,39,690 की जुर्माना राशि वसूल की गई, जो चालू वर्ष में एक ही दिन में मालदा मंडल की सर्वाधिक राजस्व प्राप्ति मानी जा रही है।
यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। अभियान के तहत विक्रमशिला एक्सप्रेस, पटना–दुमका एक्सप्रेस, अंग एक्सप्रेस, किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनों में गहन टिकट जांच की गई।
विशेष स्क्वॉड द्वारा यह जांच ट्रेन संख्या 13032 से भागलपुर से कहलगांव तक तथा वापसी में ट्रेन संख्या 15658 के माध्यम से की गई। इसके अतिरिक्त प्रवर्तन को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भागलपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट जांच भी आयोजित की गई, जिससे यात्रियों में अनुशासन का संदेश गया।
अभियान का नेतृत्व मुख्य टिकट निरीक्षक (CIT/भागलपुर) श्री दिलीप चौरसिया ने किया। उनके साथ वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी तथा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। संयुक्त टीम की सतर्कता और समन्वय के कारण बड़ी संख्या में बिना टिकट और अनियमित यात्रा के मामलों की पहचान संभव हो सकी।
टिकट जांच कर्मचारियों में श्री मो. रिज़वान अशरफ़ी, श्री सुभाष झा और श्रीमती सुप्रिया रानी ने सर्वाधिक मामले पकड़कर अधिकतम जुर्माना वसूली की। मंडल प्रशासन ने उनके कार्य को सराहनीय बताते हुए इसे कर्तव्यनिष्ठा और सजगता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
मालदा मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे ताकि रेल यात्रा को सुरक्षित, अनुशासित और नियमसम्मत बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button