चुनाव के पहले मालदा में कांग्रेस को बड़ा झटका,
100 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता तृणमूल में शामिल

अजित प्रसाद,मालदा ,पश्चिम बंगाल ; पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को एक बार फिर बड़े झटके का सामना करना पड़ा है। बुधवार को लगभग १०० युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
मंत्री सबीना यास्मिन ने थमाया झंडा कलियाचक-२ ब्लॉक स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में एक औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर राज्य की कनिष्ठ मंत्री और मोथाबाड़ी (५२ नंबर विधानसभा) की विधायक सबीना यास्मिन ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने उत्तर पंचानंदपुर-१ अंचल के हजारीटोला बूथ और अलादीटोला गांव से आए इन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में टीएमसी का झंडा थमाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया।
क्षेत्रीय राजनीति पर प्रभाव मोथाबाड़ी को पारंपरिक रूप से कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन चुनाव के बाद लगातार हो रहे इस दलबदल ने क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति को कमजोर कर दिया है।
टीएमसी का दावा: मंत्री सबीना यास्मिन ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्यों से प्रेरित होकर युवा भारी संख्या में तृणमूल से जुड़ रहे हैं।
कांग्रेस की स्थिति: इतनी बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं के जाने से आगामी स्थानीय चुनावों में कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
इस दलबदल के बाद तृणमूल कांग्रेस ने मोथाबाड़ी विधानसभा के विभिन्न इलाकों में अपनी सांगठनिक पकड़ और मजबूत होने का दावा किया है।

