भारतीय टीम ने कोलंबो के मैदान पर पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा,

जश्न में सड़कों पर हर हर महादेव के साथ निकले क्रिकेट प्रेमी

 

अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी: महाशिवरात्रि और कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच।भारतीय क्रिकेटरों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खिलाफ ऐसा शिव तांडव मचाया कि वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में फिसड्डी साबित हुई। 61 रनों से भारत की शानदार जीत के बाद सिलीगुड़ी के सड़कों पर क्रिकेट प्रेमी हर हर महादेव के नारे के साथ जश्न में डूबे रहे। शिव भक्तों का कहना है कि जो भारतीय नागरिकों के खिलाफ हमेशा जहर उगलता हो उस देश के क्रिकेट को भारतीय खिलाड़ी रौंदने में हमेशा सफल होंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबला जीत लिया।इस जीत के साथ भारत ने सुपर 8 का टिकट भी कटाया।भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए। कोलंबो की मुश्किल पिच पर ये स्कोर पाकिस्तान के लिए काफी बड़ा साबित हुआ। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी के आगे सरेंडर कर दिया और अब ये टीम टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कि ग्रुप ए में अंक तालिका का क्या हाल है।
भारत का ग्रुप ए में दबदबा
भारत ने ग्रुप ए में कमाल प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मैच जीत लिए हैं. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया बेहतरीन नेट रनरेट के साथ सुपर 8 में पहुंच गई है. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान इस टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच हारी है और अब उसपर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. अगर पाकिस्तान की टीम अपना आखिरी मैच नामीबिया से गंवा दे तो ये टीम बाहर हो जाएगी क्योंकि अमेरिका ने 2 मैच जीते हैं और उसका नेट रन रेट भी अच्छा है। अमेरिका की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है और पाकिस्तान तीसरे नंबर पर लुढ़क गया है।
भारत ने पाकिस्तान को रौंदा
भारतीय टीम ने कोलंबो के मैदान पर पाकिस्तान को 61 रनों से रौंद दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रनों पर ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 रन बनाए।उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। पाकिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. भारत के लिए ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली। गेंदबाजी में पंड्या, बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए. कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button