*एक्ट्रेस कामना शर्मा पहले बॉलीवुड, फिर साउथ की फिल्मो में और अब हरियाणा की ओर रुख*
राजू बोहरा/ विशेष संवाददाता
प्रसिद्ध मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस कामना शर्मा अब दर्शको के लिए किसी खास परिचय की मोहताज नहीं है। वह मॉडलिंग हो या एक्टिंग हो दोनों ही क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को बखूबी साबित कर चुकी है।
बतौर एक्ट्रेस साउथ की फिल्म में काम कर चुकी कामना शर्मा साउथ से लेकर अब हरियाणवी की तरफ रुख कर रही है। एक खास बातचीत में कामना शर्मा ने बताया कि वो जल्दी ही सैयां शिकारी से लेकर और भी कई हरियाणवी में नया देखने को मिलेगा, जहा दर्शकों वो अपनी बोल्ड अदाएं दिखाते हुए भी नजर आयेगी। यह प्रतिभाशली एक्ट्रेस मूलरूप से बागपत की रहने वाली है।
कामना ने अपने कैरियर की शुरुआत बतौर मॉडल की है जहा उन्हें अच्छी सफलता मिली थी। उन्होंने बताया कि में हमेशा कुछ नया और क्रिएटिव करने में विश्वास रखती हूँ। एक ही तरह के रिपीट प्रोजेक्ट करना मुझे पसंद नहीं है। साउथ की फिल्म में लीड रोल कर चुकी कामना शर्मा कहती है अगर भविष्य में मौका मिला तो कंगना रनौत के साथ काम करना चाहूँगी। थिएटर प्ले में भी अभिनय कर चुकी है कामना। जहां एक ओर कलाकार हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रीय रहते है वही कामना सोशल मीडिया से अधिकांश समय दूर ही रहती है।
सोशल मीडिया से दूर रहने पर कामना ने बताया कि जो जरूरी हो वही पोस्ट करती हूँ। प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को कभी मिक्स नहीं करना चाहिए। मैं अपने फैंस को जरुरी चीजे जरूर शेयर करती हूँ। बॉलीवुड एक्ट्रेस कामना शर्मा लॉन्ग को ड्राइव से लेकर म्यूजिक तक दोनों ही पसंद है। कामना का एक ही मकसद है अपने फ़िल्मी कैरियर में सफलता प्राप्त करना और लम्बी दूरी तय करना।



