बिहार कांग्रेस ने फिर खोला लूट की दुकान- आनन्द माधव

 

पटना : भारत पोस्ट संगठन सृजन बिहार में और कुछ नहीं बस, कृष्णा-राजेश की लूट नीति है- आनन्द माधव

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनन्द माधव ने बिहार कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी एवं अध्यक्ष से यह पूछा है कि AICC के वेबसाइट पर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता शुल्क- मात्र 5/- रुपये है, पार्टी का संविधान में भी सदस्यता शुल्क पांच रुपया ही रखा गया है, फिर किस आधार पर बिहार कांग्रेस ने 50/- रूपए सदस्यता शुल्क रखी है। क्या कोई AICC का नोटिफिकेशन है इसके लिये है?अगर है तो उसे सार्वजनिक किया जाए ? दरअसल ये दोनों स्वयं को पार्टी के संविधान से भी उपर समझते हैं ।
उन्होंने यह भी पूछा है कि पूरे देश में जहां भी “संगठन सृजन” हुआ है वहाँ सदस्यता अभियान नही चला पर बिहार में चलेगा, क्यों? यह और कुछ नहीं, बस कृष्णा-राजेश की लूट की दुकान है।पहले चुनाव के समय खोला था अब संगठन सृजन के नाम पर खोले हैं।
संगठन सृजन के अंतर्गत प्रखंड अध्यक्ष बनने के लिये 200 सदस्य बनाने की शर्त है और जिला अध्यक्ष बनने के लिये 1500 सदस्य बनाना पड़ेगा । अब आप जोड़ लीजिए जहाँ बिहार में 40 राजनीतिक जिले हैं और 534 प्रखंड़ हैं तो 50/- रूपए के दर से कितने का लूट का प्लान है।
सच्चाई यह है कि आज बिहार के कई प्रखंड़ो में अध्यक्ष नहीं हैं, हैं भी तो कई अध्यक्ष निष्क्रिय हैं। ऐसे में आज यह योजना सिर्फ़ भाजपा और अन्य दलों का कांग्रेस पर क़ब्ज़े का प्लान है। पैसे उगाही के नाम पर इनलोगों ने पहले भी पार्टी को बेचा है आगे भी यही करने जा रहे हैं ।
बिहार कांग्रेस की वर्तमान व्यवस्था हर वह काम कर रही है जिससे बिहार में कांग्रेस का नाम लेवा कोई ना बचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button