बंगाल की राजधानी कोलकोता में भूकंप के झटके, घर ऑफिस छोड़ बाहर निकले लोग
दहशत का माहौल, बांग्लादेश में 10 किलोमीटर की गहराई पर 5.3 तीव्रता का भूकंप
कोलकाता : बांग्लादेश में 5.3 तीव्रता का भूकंप आने के बाद शुक्रवार को कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब 1:22 बजे पूरे शहर में झटके महसूस किए गए।यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, बांग्लादेश में 10 किलोमीटर की गहराई पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आने के बाद शुक्रवार दोपहर कोलकाता और पश्चिम बंगाल के आसपास के जिलों में तेज झटके महसूस किए गए।दफ्तरों, बहुमंजिला इमारतों रिहायशी परिसरों में कंपन महसूस होते ही लोग एहतियातन बाहर निकल आए।
हालांकि राहत की बात यह रही कि शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. फिर भी कई इलाकों में लोगों ने इसे हाल के वर्षों का सबसे तेज झटका बताया।अचानक आए कंपन से ऊंची इमारतों में रह रहे निवासी और दफ्तरों में काम कर रहे कर्मचारी डर के मारे सुरक्षित स्थानों की तलाश में बाहर निकल आए। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के सतखीरा के पास स्थित था, जो भारतीय सीमा से काफी करीब है। झटके महसूस होते ही भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, लेकिन अभी तक जान-माल के किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ इलाकों में झटके काफी तीव्र थे।
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक रहे। इससे शहर के कई हिस्सों में लोगों में घबराहट फैल गई। लोग एहतियात के तौर पर ऑफिस और बिल्डिंग से बाहर निकल आए। कोलकाता में भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है। इसका केंद्र शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर था।
भूकंप की एक तस्वीर कोलकाता से सामने आई, जहां केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भी भूकंप के झटके महसूस किए। इसके बाद वे लोगों से इस बारे में पूछते हुए भी नजर आए। सभा में लगे कैमरे भी भूकंप से हिलने लगे थे। जिन जिलों में भूकंप का असर सबसे ज्यादा महसूस किया गया, उनमें दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्वी मिदनापुर और पश्चिमी मिदनापुर शामिल थे। हावड़ा की एक युवती ने बताया कि कुछ सेकेंड के लिए तेज झटके महसूस हो रहे थे। हमें बाद में पता चला कि भूकंप आया। उन्होंने कहा कि इससे सभी को डर लगता है।
बांग्लादेश में था भूकंप का केंद्र:प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश में था।


