साइबर ठगों का नया जामताड़ा कानपुर का रेउना, 20 के बाद एक दर्जन अन्य युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। शार्टकट रास्ते से धनवान बनने की तमन्ना .बेरोजगार युवकों को साइबर अपराध के रास्ते पर ले जाने में सफल हो चुकी है ,जिसके फल स्वरुप कानपुर का रेउना थाना क्षेत्र भी साइबर ठगी के इसी रास्ते पर चल पड़ा है। इसकी पुष्टि तब हुई जब पुलिस ने यहां छापा मार कर साइबर ठगी के अपराध में लिप्त 20 युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जबकि एक दर्जन से ज्यादा मौके का फायदा उठाकर भाग जाने में सफल रहे अब पुलिस इन युवकों की भी तलाश कर रही है। यह साइबर ठग अबतक उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान ,बिहार, झारखंड ,बंगाल ,उड़ीसा ,गुजरात और महाराष्ट्र समेत और भी कई राज्यों के सैकड़ो लोगों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी करने में सफल हो चुके हैं। इनमें से अधिकांश लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बनाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है ।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन के साथ ही फरार चल रहे अन्य आरोपियों की भी तलाश लगातार कर रही है। इन साइबर ठगों को पकड़ने के लिए 20 गाड़ियों से दर्जनों पुलिसकर्मी अधिकारियों के साथ पहुंचे थे।
यहां पुलिस फोर्स ने ड्रोन की मदद से ट्रेसकर 20 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर गिरोह का राजफाश किया। गिरोह में शामिल पांचवीं से 11वीं पास शातिर फर्जी आईपीएस अधिकारी बन लोगों को चूना लगा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि गिरोह अश्लील वीडियो देखने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक इसी गिरोह 14 लोग अभी भी फरार हैं । उनती तलाश लगातार की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button