दुनियाभर के फ्रेंचाइज़ पार्टनर्स को मिलेंगे बिज़नेस के नए मौके
*गुजरात, अप्रैल, 2026* : हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में आज सबसे बड़ी जरूरत है मजबूत नेटवर्क, सही स्ट्रेटेजी और एक-दूसरे से सीखने का मौका। जब अलग-अलग देशों के पार्टनर्स एक साथ आते हैं, तो न सिर्फ अनुभव साझा होते हैं, बल्कि बिज़नेस के नए रास्ते भी खुलते हैं। इसी सोच के साथ प्रिज़्म कैंकून में मोटल 6 फ्रेंचाइज़ कन्वेंशन आयोजित करने जा रहा है। 27 से 29 अप्रैल तक मैक्सिको के मून पैलेस कैंकून में होने वाले इस आयोजन में उत्तर अमेरिका समेत दुनियाभर के फ्रेंचाइज़ ऑनर्स और पार्टनर्स शामिल होंगे। खास बात यह है कि इसमें भारतीय-अमेरिकी, विशेषकर गुजराती कम्युनिटी की भी बड़ी भागीदारी रहेगी, जो इस नेटवर्क की ताकत को उजागर करती है।
प्रिज़्म के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने कहा, “यह सिर्फ एक बिज़नेस कन्वेंशन नहीं, बल्कि उन लोगों की मेहनत और सपनों का जश्न है, जिन्होंने मोटल 6 और स्टूडियो 6 को यहाँ तक पहुँचाया है। भारतीय समुदाय की भूमिका इसमें बेहद खास रही है।”
वहीं, जी6 हॉस्पिटैलिटी की सीईओ सोनल सिन्हा ने कहा, “पिछले एक साल में हमने अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर बिज़नेस को मजबूत किया है। अब यह मंच हमें आगे की दिशा तय करने और साथ मिलकर आगे बढ़ने का मौका देगा।”
इस कन्वेंशन में जहाँ एक ओर फाल्गुनी पाठक, सोनू निगम और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार सांस्कृतिक रंग भरेंगे, वहीं दूसरी ओर एआई, फाइनेंसिंग, होटल मैनेजमेंट और फैमिली बिज़नेस जैसे विषयों पर अहम् सेशंस भी होंगे।
कुल मिलाकर, यह आयोजन न सिर्फ नेटवर्किंग का मौका देगा, बल्कि भारतीय उद्यमिता को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिलाने और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नए अवसर खोलने की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगा।


