सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल चुनाव की पारदर्शिता देखने पहुँचा विदेशी प्रतिनिधिमंडल, सिलीगुड़ी कॉलेज का किया दौरा

 

अजित प्रसाद,सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले, चुनावी प्रक्रिया और इसकी निष्पक्षता का अवलोकन करने के लिए एक उच्चस्तरीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सिलीगुड़ी पहुँचा। अंतर्राष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षक कार्यक्रम (IEVP) 2026 के तहत आए इन प्रतिनिधियों ने सिलीगुड़ी कॉलेज स्थित डिस्ट्रीब्यूशन और रिसेप्शन सेंटर (DCRC) का दौरा किया।प्रक्रिया का सूक्ष्म निरीक्षणविदेशी प्रतिनिधियों ने मतदान से एक दिन पहले चुनाव कर्मियों को ईवीएम (EVM), वीवीप্যাট (VVPAT) और अन्य चुनावी सामग्री वितरित करने की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा। उन्होंने इस बात का जायजा लिया कि किस तरह भारतीय निर्वाचन आयोग दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देता है। यह प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर दार्जिलिंग जिले में है और कल, 23 अप्रैल को मतदान के दिन विभिन्न मतदान केंद्रों का भी दौरा करेगा।इन देशों के प्रतिनिधि हैं शामिलभारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ आए इस दल में नाम्बिया, जॉर्जिया, नेपाल, फिलीपींस, गाम्बिया, स्विट्जरलैंड और केन्या सहित कई देशों के प्रतिनिधि और उनके विदेशी मिशनों के सदस्य शामिल हैं। साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव सहायता संस्थान (IDEA) का एक प्रतिनिधि भी इस दल का हिस्सा है।चुनाव आयोग का बयानभारत निर्वाचन आयोग के डिप्टी डायरेक्टर अपूर्व कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस दौरे का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर भारतीय चुनाव प्रणाली की पारदर्शिता और कुशलता को प्रदर्शित करना है। उन्होंने बताया कि विदेशी प्रतिनिधि इस बात से काफी प्रभावित दिखे कि कैसे इतने बड़े स्तर पर तकनीक और सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न कराए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button