फिल्म-टीवी धारावाहिक एवं रंगमंच निर्देशक विजय के सैनी भारतेंदु नाट्य अकादमी द्वारा सम्मानित

 

*राजू बोहरा / वरिष्ठ फिल्म संवाददाता*
लखनऊ। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म-टीवी धारावाहिक एवं थिएटर निर्देशक विजय के सैनी को निर्देशन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के अंतर्गत संचालित मशहूर भारतेंदु नाट्य अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें हाल ही में भारतेन्दु नाट्य अकादमी लखनऊ की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठकभी मौजूद रहे। अकादमी के इस स्वर्ण जयंती समारोह में मालिनी अवस्थी जैसी और भी कई बड़ी हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

गौरतलब है की निर्देशक विजय के सैनी भारतेंदु नाट्य अकादमी के वर्ष 2000 बैच के पासआउट छात्र रहे है। यह सम्मान मिलने से निर्देशक सैनी काफी उत्साहित है। उनका कहना है की जिस संस्था से मैंने अपने सपनों की शुरुआत की उसी मंच पर यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। दर्शको के लिए निर्देशक विजय के सैनी का नाम किसी खास परिचय का मोहताज नहीं है वह पिछले 20 वर्षो से धारावाहिकों के निर्देशन में लगातार सक्रिय हैं और प्राइवेट चैनलों से लेकर दूरदर्शन तक के अनेक नामचीन धारावाहिकों का सफल निर्देशन कर चुके हैं

जिनमे ‘बड़े अच्छे लगते है‘, ‘बालवीर‘, ‘बाल शिव‘, ‘कुमकुम भाग्य‘,’नियति’, ‘सिंघासन बत्तीसी‘, ‘पवित्र रिश्ता‘, ‘संकट मोचन महाबली हनुमान‘, सिरडी के साईं बाबा,‘कहानी घर घर की’, ‘कसम से’, ‘करम अपना अपना’, ‘गणेश लीला’, ‘कयामत’, ‘ख्वाहिश’, ‘क्या दिल में है’, ‘विवाह’, ‘जय माँ वैष्णो देवी’ प्रगति, ‘कभी तो मिल के सब बोलो, ‘साथ-साथ’, बंधन टूटे ना, जैसे तमाम बहुचर्चित धारावाहिक के साथ साथ उन्होंने कई वर्टिकल वेब सीरीज डारेक्ट की है जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है जिग्नेश की शादी जिसको विक्रम भट्ट ने लिखा है और कूकू टीवी के लिए कई सुपरहिट वेब सीरीज भी डारेक्ट की है।

यह सम्मान न केवल उनके लंबे अनुभव और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि भारतीय टेलीविजन और रंगमंच जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित करता है। निर्देशक विजय के सैनी ने कई साल पहले मुंबई में ”वीकेएस फिल्म एकेडमी” की स्थापना भी की है जो सफलतापूर्वक चल रही।

यह प्रतिष्ठित सम्मान लखनऊ स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान दिया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी सहित कई नामचीन हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि विजय के सैनी वर्ष 2000 बैच के भारतेंदु नाट्य अकादमी के पूर्व छात्र रहे हैं। अपने सम्मान को लेकर उन्होंने कहा कि जिस संस्थान से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की, उसी मंच पर सम्मानित होना उनके लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

विजय के सैनी पिछले दो दशकों से टेलीविजन उद्योग में सक्रिय हैं और उन्होंने अनेक लोकप्रिय धारावाहिकों का निर्देशन किया है। उनके प्रमुख कार्यों में बड़े अच्छे लगते हैं, बालवीर, बाल शिव, कुमकुम भाग्य, पवित्र रिश्ता, संकट मोचन महाबली हनुमान, कहानी घर-घर की, कसम से और जय माँ वैष्णो देवी जैसे चर्चित धारावाहिक शामिल हैं। यह सम्मान न केवल उनके लंबे अनुभव और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि भारतीय टेलीविजन और रंगमंच जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button