असम में फिर से हिमंता बिस्वा सरमा होंगे मुख्यमंत्री

- विधायक दल में सर्वसम्मति से चुना गया नेता,मौजूद रहे केंद्रीय पर्यवेक्षक

 

असम: हिमंता बिस्वा सरमा को असम विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) का नेता चुना गया है. वह 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस बैठक में नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। बैठक के बाद जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा के आठ विधायकों ने सरमा का नाम विधायक दल के नेता के रूप में प्रस्तावित किया. इससे पहले, असम भाजपा विधायक दल की बैठक सुबह यहां आयोजित की गई, ताकि अपना नेता चुना जा सके जो पूर्वोत्तर राज्य में नई सरकार का नेतृत्व भी करेगा। गुवाहाटी में रविवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस बड़े फैसले की जानकारी सार्वजनिक की। इस चुनाव के साथ ही अब सरमा का लगातार दूसरी बार असम का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। सर्वसम्मति से हुआ चुनाव: असम भाजपा विधायक दल की बैठक सुबह आयोजित हुई थी। इसमें आठ भाजपा विधायकों ने नेता के रूप में हिमंत बिस्व सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में मौजूद रहे। गठबंधन के प्रमुख साथी दलों, असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने भी सरमा के नामांकन का पूरा समर्थन किया। सभी दलों की सहमति के बाद उन्हें सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुन लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button