कानपुर की चकरपुर सब्जी मंडी में भीषण आग से भारी नुक्सान

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज गुरुवार दोपहर यहां के सचेंडी स्थित चकरपुर सब्जी मंडी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत चबूतरा नंबर-6 स्थित एक आढ़त से हुई और देखते ही देखते उसने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।
इस बीच आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 40 से अधिक दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। मौके पर मौजूद आढ़तियों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें बढ़ती देख दुकानों को छोड़कर जान बचाकर भागना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पहले दो दमकल गाड़ियों को भेजा गया, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में आठ फायर टेंडर मौके पर लगाए गए। समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button