गीतकार लाल बिहारी लाल के गीत को ममता मौर्या ने दी आवाज

नई दिल्ली। हिंदी एंव भोजपुरी के सशक्त कवि, लेखक एं गीतकार लाल बिहारी लाल के भोजपुरी एवं हिंदी गीत टी.सीरीज,एच,एम.वी. वीनस,रामा ,मैक्स, चंदा,सोनूटेक,प्रज्ञा म्युजिक, लाचो म्युजिक, सुरताल भारत आदि सहित देश की कई नामी गिरामी कंपनियो से 100 से ज्यादा गीत बाजार में उपलब्ध हैं। इनकी भोजपुरी कविता क्रांति बिहार के 2 विश्वविद्यालयों–बी.आर अंबेडकर बिहार विश्व विद्यालय के स्नातक (बी.ए.) तथा नालंदा ओपेन विश्वविद्यालय के स्नातकोतर(एम.ए.) में पढ़ाई जाती है। भोजपुरी एवं हिंदी साहित्य के उन्नयन के लिए उन्हें सैकड़ो पुरस्कार देश के विभिन्न संस्थाओं से मिल चुके हैं।
हाल ही में सामाजिक ताना बाना पर आधारित समसामयिक गीतो से पहचान बनाने वाली बिहार के भभुआ की रहने वाली लोक गायिका ममता मौर्या ने इनके गीत –“कलजुग में रिस्ता बेकदर हो गईल” जो आजकल दरकते पारिवारिक रिश्तों को ध्यान में रखकर रचा गया है जो ममता की आवाज में काफी कर्णप्रिय बना है आशा है जनता इसे अपने सर माथे पर बिठायेगी । इस गीत का रिकार्डिंग्स तथा मिक्सिंग रवि रंजन मौर्या ने की है। जो बहुत जल्द ही ममता मौर्या आफिसियल यू ट्यूब चैनल पर तथा फेसबुक के पेज पर भी रिलीज होने वाला है। ममता पिछले 7-8 वर्षों से गायिकी क्षेत्र में सक्रिय है,औऱ इनके कुछ गीत काफी लोकप्रिय भी हुए हैं। उनमें राजा हो सब धन देद अपना भाई के प्रमुख है। हाल ही में गैस किल्लत पर भी इनके गीत “महंगा हो गईल सिलेंडर” भी चर्चा में बने हुए है। इन दोनो कलाकारो के उज्ज्जवल भविष्य की कामना करते है और आशा करते है कि यूं ही दोनो साहित्य एवं समाज की सेवा लेखनी एवं स्वर के माध्यम से अनवरत करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button