दिल्ली की सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगे: जय भगवान गोयल

नई दिल्ली। मई, 2026 को यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता श्री जय भगवान गोयल ने गृह मंत्री श्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल व दिल्ली की मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग कि है जैसे उत्तर प्रदेश व वेस्ट बंगाल की सरकारों ने सड़कों पर पढ़ी जाने वाली नमाज पर रोक लगाई है वैसे ही दिल्ली में भी जगह-जगह रास्ता रोककर सड़कों पर पढी जाने वाली नमाज पर रोक लगनी चाहिए ताकि किसी बिमार, वृद्ध, स्कुलों में आने-जाने वाले बच्चों व महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न झेलनी पड़े। श्री गोयल ने कहा कि हमें किसी के नमाज पढ़ने पर कोई आपत्ति नहीं है मगर सड़कों पर रास्ता रोककर पढ़ने वाली नमाज पर रोक लगनी ही चाहिए।
बकरीद के मौके पर हिन्दुस्तान की राजधानी दिल्ली जैसे शहर में गौमाता, ऊंट, बैल आदि खुलेआम काटे जाते है इनपर भी सख्ती से रोक लगनी चाहिए। बकरीद के बहाने जानबुझकर कुछ जिहादी प्रवृति के लोग हिन्दुओं के घरों के सामने बकरे बांध देते है और उन बकरों को गलियों में ही काटकर उनका खुन व हड्डियां मांस के लोथड़े वहीं फेक कर क्षेत्र को दूषित करते है और हिन्दुओं की भावना को भड़काने व उन्हें पलायन करने को मजबूर करते है। इस प्रकार की गतिविधियों पर भी प्रशासन को सख्ती से रोक लगानी चाहिए।

