कमलजीत सहरावत द्वारा महिला हॉकी लीग और सांसद खेल महोत्सव का शुभांरभ ।
नई दिल्ली -सांसद कमलजीत सहरावत द्वारा खेल उत्सव का आयोजन आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अशोक नगर सुभाष नगर मोड़, सर्वोदया बाल विद्यालय में “महिला हॉकी लीग” की शुरुआत कर के किया।इस अवसर पर सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा की
“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए बेटियों को खेल के मैदान से जोड़ना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से न सिर्फ शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना भी मजबूत होती है।इस अवसर पर सांसद कमलजीत सहरावत ने महिला हाकी लीग की शुरुआत भी की।सांसद कमलजीत सहरावत ने इस खेल उत्सव आयोजन के लिए जिला प्रशासन (पश्चिम) और सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक श्याम शर्मा, पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी, निगम पार्षद शशि तलवार सहित रविन्द्र सिंह सोनू, रेनू भल्ला, रेनू रतवाया, सुनीता पाल,मंडल अध्यक्ष हेमंत हांडा, शशि तंवर, सुभाष तंवर,सोनू चड्डा, गगन साहनी भगवान दास, गुलशन अरोड़ा मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर सहित जिला एवं मंडल के सभी पदाधिकारी मोजूद रहे ।

