सपा का गैस कीमतों की वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन

विशेष प्रतिनिधि
महराजगंज। घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतोंए पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि तथा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया।
सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाइयों ने पार्टी कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध रैली निकालकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। रैली में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर सड़कों पर उतरे। इस दौरान गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों, महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का घरेलू बजट बिगड़ गया है और गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीए जहां सपाइयों ने धरना.प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button