परीक्षा के समय सब्जेक्ट बदल दिया जाता: सिन्हा

भारत पोस्ट संवाददाता
मुजफ्फरपुर। बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब वे भ्रष्ट या बेईमान लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की सोचते हैं, तो उनके विभाग को बदल दिया जाता है।
सोमवार को विजय कुमार सिन्हा मुजफ््रपुर के राष्टीय लीवी अनुसंधान केंद्र में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मंच पर बोलते हुए उन्होंने अपनी बात कही।
मंत्री ने विभाग बदलने का नाम लिये बना कहा कि मैं पूरी लगन से पढ़ाई करता हूं, लकिन परीक्षा के समय सब्जेक्ट ही बदल दिया जाता है। फिर भी मैं परक्षा देने की कोशिश करता हूं।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के समय जो लोग पढ़ाते हैं, वे ही बेइमान निकलते हैं। जब उनके खिलाफ कार्रवाई करने जाता हूं तब तक सब्जेक्ट बदल चुका होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button