मुझे बर्बाद करने की खान सर की साजिश: रोशन सर

विशेष प्रतिनिधि
पटना। पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद ने कोर्ट ले जाए जाने के दौरान बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पूरे मामले को साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी कोचिंग को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
रोशन आनंद ने कहा कि यह पूरा मामला खान सर की साजिश है। मुझे फंसाने और ज्ञान बिंदु कोचिंग को बर्बाद करने के लिए पूरी योजना बनाई गई है। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से घटनाक्रम सामने आयाए उससे साफ है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
रोशन आनंद ने खान सर के शुरुआती बयान पर भी सवाल उठाए उन्होंने कहा कि घटना वाली रात कोई गोलीबारी नहीं हुई थी। रोशन आनंद ने कहा कि गोलीबारी का भी आरोप लगाया गयाए जबकि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं। खान सर शुरुआती बयान में 10 से 12 राउंड गोली चलने का दावा किए थेण् लेकिन बाद में वे अपने बयान से पलट गए। उन्होंने बताया कि गार्ड ने जैसा बताया वही मैंने बोला।
मंगलवार रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग ष्ग्लोबल स्टडीजष् में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। घटना का वीडियो भी सामने आयाए जिसमें कुछ लोग गार्ड के साथ मारपीट करते और पोस्टर फाड़ते दिखाई दिए।
इस मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के साथ उनके सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ के बाद अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button