खान सर पर लटकी ग‍िरफ्तारी की तलवार

आर्म्स एक्ट और झूठी सूचना के आरोप

-एफआईआर में जोड़ा गया नाम
भारत पोस्ट संवाददाता
पटना। खान सर कोचिंग पर हमले का मामला नया मोड़ लेता जा रहा है। पहले खान सर उर्फ फैजल खान ने हमले की एफआईआर ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्‍टर पर दर्ज कराई गई थी। अब पटना पुलिस ने इस एफआईआर में खान सर का नाम भी जोड़ दिया है। कदमकुआं थाने में आर्म्‍स एक्‍ट और अन्‍य आरोपों में खान सर को नामजद किया गया है।
फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले पुलिस ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्‍टर रौशन आनंद समेत तीन को जेल भेज चुकी है। खान सर के दो गार्ड भी जेल भेजे जा चुके हैं। एक दिन पहले खान सर से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। इस बीच शुक्रवार को भी खान सर अपनी कोचिंग भी पहुंचे थे। उन्‍होंने छात्रों को घटना का वीडियो भी दिखाया था।
कदमकुआं थाने में दर्ज मामले की जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। पहली बात तो यह कि आर्म्‍स एक्‍ट और झूठी सूचना के आरोप में मामला दर्ज क‍िया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button