सामाजिक सरोकार से जुड़े एसएसआर ट्रस्ट के दफ्तर में ईद मिलन,जुटीं अहम शख्सियत
नई दिल्ली। समाजिक सरोकार से जुड़ी संस्था SSR एजुकेशनल डेवलपमेंट पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट ने ईद उल अज़हा के मौके पर पुरानी दिल्ली के हवेली आज़म खां स्थित दफ्तर पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के फाउंडर/डायरेक्टर ज़रीफ़ुर रहमान ने की। इस मौके पर समाज की अहम जिम्मेदार शख्सियत ने मौजूद रहकर ट्रस्ट के कामों की सराहना की और उम्मीद जताई कि ज़रीफ़ुर रहमान आगे भी इसी तरह समाजिक सरोकार से जुड़े कामों को अंजाम देते रहेंगे।उन्होने बताया कि मौजूदा समय में ट्रस्ट के हवेली आज़म खां स्थित कार्यालय से जरुरतमंद लोगों के राशन कार्ड के आवेदन,डेथ,बर्थ और इनकम सर्टीफिकेट,OBC सर्टीफिकेट के साथ ही दुसरे जरूरी दस्तावेज बनाने का काम किया जाता है। इसके अलावा हर रविवार ट्रस्ट के दफ्तर में सुप्रीम कोर्ट,हाईकोर्ट के काबिल वकील मुफ्त कानूनी सलाह के लिए मौजूद रहते हैं। ट्रस्ट से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट फ़ैज इमाम ने बताया कि क्योंकि पुरानी दिल्ली का यह इलाका आर्थिक रुप से भी काफी पिछड़ा हुआ है क्योंकि ऐसे में गर्मियों में कोर्ट की छुट्टियां होती है इसलिए पूरे महिने कानूनी सलाह के लिये एडवोकेट की टीम मौजूद रहती है। इस प्रोग्राम में सीनियर एडवोकेट अतिकुर्रहमान, मौहम्मद शहादत,सिमरन शहज़ाद, मनतशा,वकील अहमद, फुरकान और सिदरा ने अहम भूमिका अदा की।

