पश्चिमी जिला में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।
नई दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी का 45 वा स्थापना दिवस समारोह पश्चिमी जिला कार्यालय में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर भाजपा का झंडा रोहण किया गया और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया
सम्मानित होने वाले नेताओं में ओपी बब्बर, जगदीश मुखी, सुभाष आर्य,सत्यनारायण डंग, विधायक श्याम शर्मा,नरेंद्र कुमार चावला, निगम पार्षद हरिश ओबरॉय, कर्नल बीके ओबरॉय, निगम पार्षद शशि तलवार,सुमन त्यागी, आदि को पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने अंग वस्त्र डाल कर सम्मानित किया,इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव बब्बर ने भी मोजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और भाजपा स्थापना दिवस पर बधाई दी,इस कार्यक्रम की संयोजक श्वेता सैनी जिला महामंत्री रही जिन्होंने मंच संचालन किया इस अवसर पर लड्डू बांटे गए और भक्ति गीत गाए गये।

