यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न

-28.86 लाख अभ्यर्थियों में 75.94 प्रतिशत रहे उपस्थित

भारत पोस्ट संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती.2025 की लिखित परीक्षा 8ए 9 और 10 जून 2026 को प्रदेश के 75 जनपदों के 1183 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्णए पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान अत्याधुनिक तकनीकी निगरानीए,ई.केवाईसी सत्यापन, बायोमेट्रिक मिलान और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए भर्ती बोर्ड ने नकल, प्रतिरूपण और अफवाह फैलाने के प्रयासों पर प्रभावी अंकुश लगाया।
भर्ती बोर्ड के अनुसार परीक्षा के लिए कुल 28,86,798 अभ्यर्थियों को आहूत किया गया था. इनमें 19ए62ए561 पुरुष अभ्यर्थी ;67ण्99 प्रतिशतद्ध तथा 9ए24ए237 महिला अभ्यर्थी ;32.01 प्रतिशत शामिल थीं। तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 21,92,236 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जो कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों का 75,94 प्रतिशत है। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का सफल आयोजन प्रदेश की प्रशासनिक क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।
परीक्षा के दौरान जनपद गौतमबुद्ध नगर के मिहिर भोज पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी अंकित कुमार पुत्र सत्यदेव निवासी कुटियाना, थाना कोतवाली देहात जनपद एटा की ई.केवाईसी मिसमैच होने पर जांच की गई। जांच में सामने आया कि वह कूटरचित आधार कार्ड के माध्यम से परीक्षा में शामिल हुआ था। मामले में थाना दादरी, गौतमबुद्ध नगर में 9 जून 2026 को मुकदमा संख्या 255/2026 धारा 318;4द्ए 338, 336;3/ 340;2. भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की गई है।
इसी प्रकार जनपद अलीगढ़ के डीएवी बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अंकित पुत्र रविंद्र सिंह निवासी तालिबपुर, थाना खुर्जा देहात, जनपद बुलंदशहर को दूसरे अभ्यर्थी लोकेश पुत्र नेत्रपाल के नाम से परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। बायोमेट्रिक मिसमैच और दस्तावेजों की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद थाना क्वार्सी, अलीगढ़ में 9 जून 2026 को मुकदमा संख्या 474/2026 धारा 318;4{ 336;2{ 336;3{ 337, 338, 340;2द/ भारतीय न्याय संहिता तथा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम.2024 की धारा 4 एवं 13;2द/ के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
भर्ती बोर्ड द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9454457951 पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परीक्षा के संबंध में भ्रामक एवं तथ्यहीन वीडियो प्रसारित करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। बुधवार को जनपद कानपुर नगर के लालू प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, माल रोड परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी नागेश कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी गाजीपुर दरगाहए जनपद जौनपुर को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में उसके द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होने की आशंका सामने आई। मामले में विस्तृत पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भर्ती बोर्ड ने बताया कि उपरोक्त मामलों के अतिरिक्त पिछले दिनों में दर्ज प्रकरणों को मिलाकर परीक्षा से संबंधित अब तक कुल 12 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं। इन मामलों में कुल 9 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े, प्रतिरूप, दस्तावेजों की कूटरचना अथवा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button