सर्वसम्मति से हेमंत कुमार बैद बने तेरापंथ युवक परिषद सिलीगुड़ी के अध्यक्ष
,
सिलीगुड़ी: तेरापंथ युवक परिषद सिलीगुड़ी 1977 में श्री स्वर्गीय राजेंद्र जी बैद द्वार स्थापित कि गई थी। 2025- 26 में 376 मेंबर की परिषद है। तेयुप सिलीगुड़ी, सेवा ,संस्कार और संगठन के क्षेत्र में अनेकों कार्य किए है। आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर तेरापथ युवक परिषद का के आयाम है, जो समाज में अच्छा कार्य कर रहा है। मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव में भी परिषद रक्त दान में रूप में रक्त एकत्रित कर के सेवा का कार्य करती है। 2026- 27 परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष है और इसे बड़े रूप में बनाने की योजना भी चल रही है। श्री हेमंत कुमार बैद परिषद के कर्मठ कार्यकर्ता है, वो परिषद में लंबे समय से अपना दायित्व निर्वहन कर रह है ,उनकी कर्मठ निष्ठा को देखते हुए परिषद के सभी मेंबर सर्वसम्मति से श्री हेमंत कुमार बैद को अध्यक्ष बनाया।
परिषद में 21 से 45 वर्ष के तेरापंथी युवा ही जुड़ सकते है।श्री हेमंत कुमार बैद ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है कि समाज सेवा अच्छा कार्य करे।


