प्रदान संस्था की ओर से को माॅडल पंचायत के लिए चुनी गई समसा पंचायत

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता।
समसा पंचायत के वार्ड नंबर 13 आद्रा भवन में वार्ड विकास योजना निर्माण को लेकर ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी ने की। उन्होंने कहा कि समसा पंचायत को मॉडल पंचायत बनाने की शुरुआत हो गई है। प्रदान संस्था के द्वारा इस पंचायत का चयन किया गया है। उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया कि किस प्रकार योजनाओं का चयन करना है। वार्ड के सभी लोगों को इससे लाभान्वित होने के तरीके भी बताये। इसमें रुचि लेने तथा सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। पंचायत के सामुदायिक विकास और व्यक्तिगत योजनाओं के चयन को लेकर प्रत्येक वार्ड में सामूहिक रूप से रोड मैप तैयार किया जा रहा है, ताकि पंचायत के अंतिम पायदान पर रहने वाले नागरिक भी इस विकास की योजना से अछूता नहीं रहे। इस अवसर पर प्रदान के एमटी बीआरपी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button