कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हंगामा
-अभिजीत को मारा थप्पड़, पुलिस ने हटाई भीड़
विशेष संवाददाता
जयपुर। जयपुर में प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके को किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा थप्पड़ मारा गया है। इस दौरान मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा।
सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अब यह मुद्दा केवल परीक्षा अनियमितताओं या किसी एक संगठन तक सीमित नहीं रहा है। देशभर के छात्र, युवा और अभिभावक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों ने छात्रों का भरोसा कमजोर किया है। रांका ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।
अभिजीत दीपिके अब तक धरना स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं के जोश में कमी नहीं दिख रही है। वे नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर केवल 800 लोगों के जमा होने की अनुमति दी है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में युवा यहां पहुंचे हैं।
अभिजीत दीपके ने कहा कि सड़ा सिस्टम कॉकरोच पैदा करता है। उन्होंने सीजेपी नाम के पीछे का पूरा राज भी बताया। जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन के लिए युवा जुटने लगे हैं । वे अपने साथ संविधान की किताब, पोस्टर्स और फूल लाए हैं । यहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि शिक्षा धंधा नहीं है। कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके और उनके समर्थक देश कई अलग.अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रदर्शन की शुरुआत दिल्ली के जंतर.मंतर से हुई थी। इसके बाद पुणेए लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु, हैदराबाद में प्रदर्शन किया गया था।




