नई म्यूजिकल गढ़वाली फिल्म ”सुपन्यु” का फर्स्ट लुक और पोस्टर में धूमधाम से लॉन्च हुआ, फिल्म उत्तराखंड के मंझे हुए कलाकारों से सजी हुए है

 

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता

नई दिल्ली। ट्विंकल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित बहुप्रतीक्षित गढ़वाली फीचर फिल्म ‘सुपन्यू’ का फर्स्ट लुक और पोस्टर दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित सिल्वन शेफ फार्महाउस में आयोजित एक भव्य समारोह में लॉन्च किया गया। फिल्म के पोस्टर और फर्स्ट लुक को दर्शकों और फिल्म प्रेमियों ने खूब सराहा।
फिल्म के निर्माता कौशल मणि ढोंढियाल एवं सह-निर्मात्री पुष्पा ढोंढियाल हैं। लोकप्रिय अभिनेता अजय सिंह बिष्ट फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ कार्यकारी निर्माता भी हैं। फिल्म का निर्देशन देवू रावत ने किया है जबकि सहायक निर्देशक राजेन्द्र नेगी है और मनोज सती ने छायांकन की जिम्मेदारी संभाली है।
निर्माता कौशल मणि ढोंढियाल ने बताया कि पूरी टीम ने फिल्म को बेहतर बनाने के लिए समर्पण और मेहनत से काम किया है। कार्यक्रम में फिल्म की विशेष झलक भी दिखाई गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। इस अवसर पर कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए दर्शकों से फिल्म को समर्थन देने की अपील की।
फिल्म में अजय सिंह बिष्ट, राजेश जोशी, अनुज खंडारी सहित कई अनुभवी कलाकार नजर आएंगे। टीम को विश्वास है कि ‘सुपन्यू’ मनोरंजन के साथ एक सकारात्मक सामाजिक संदेश भी देगी।
कार्यक्रम में उत्तराखंड फिल्म जगत, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र की अनेक हस्तियां मौजूद रहीं। फिल्म जल्द ही उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर और अन्य शहरों के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button