सिक्किम मार्ग पर भूस्खलन: सिलीगुड़ी-सिक्किम राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर यातायात ठप

 

अजित प्रसाद/ सिलीगुड़ी, : सिलीगुड़ी से सिक्किम जाने वाले रास्ते पर राष्ट्रीय राजमार्ग 10 (NH-10) पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। यह व्यवधान सेवक (Sevoke) कालीबाड़ी के पास भारी भूस्खलन (धस) होने के कारण हुआ है, जिससे सड़क का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया और रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।

ताजा स्थिति: भूस्खलन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। मलबे को हटाने और यातायात को बहाल करने के लिए प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है।

एहतियात के तौर पर इस मार्ग पर दोनों तरफ से वाहनों को रोक दिया गया है, जिससे सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य रखने और स्थिति सामान्य होने तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button