कोलकाता तारातला गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या हुई 11, पांच लोग गिरफ्तार,

जांच के लिए SIT गठित

 

कोलकाता :- तारातला में हुए भीषण गोदाम हादसे के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मलबे को हटाने और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस हादसे में अब तक कुल 11 लोगों की जान जा चुकी है, जिनकी पहचान कृष्ण चौधरी, रोहित चौधरी, चंद्रमा चौधरी, राहुल चौधरी, पप्पू कुमार रजक, घी कुमार, असगर हुसैन, साहিল सरदार, हसन इमाम, गणेश कालान्दी और नवीन सिंह के रूप में हुई है।

वहीं, गंभीर रूप से घायल 19 मजदूरों का इलाज एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच कर रही सिट (SIT) को घटनास्थल पर कोई लेबर रजिस्टर न मिलने के कारण मलबे में दबे संभावित लोगों की सटीक संख्या का पता लगाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अडिशनल सीपी (क्राइम) कुणाल अग्रवाल ने बताया कि पोर्ट से यह जमीन शंभूनाथ बहेरा ने लीज पर ली थी और अयान ट्रेडर्स नामक ठेका कंपनी वहां निर्माण कार्य करा रही थी। पुलिस ने इस मामले में गैर-इरादतन हत्या, हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश के तहत अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतकों में शामिल निर्माण प्रभारी असगर हुसैन और एक अन्य आरोपी सैयद मोहम्मद गुलजार के खिलाफ पहले के आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि इस साल जनवरी में कोलकाता नगर निगम द्वारा इस गोदाम को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद लालबाजार पुलिस ने निगम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और जरूरत पड़ने पर इंजीनियरों से पूछताछ की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button