दिल्ली के केशव पुरम में रिहायशी इमारत में आग
भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। सोमवार तड़के उत्तर.पश्चिम दिल्ली के केशव पुरम इलाके में चार मंज़िला रिहायशी इमारत में आग लग गई, जिसके बाद बचाव अभियान चलाया गया और छत से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि फ़ायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने छत से तीन लोगों . गौरव ;28, कायरा ;25, और इंदु बत्रा ;55. . को सुरक्षित नीचे उतारा। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, आग इमारत की ग्राउंड फ़्लोर पर लगे 24 इलेक्ट्रिक मीटर तक ही सीमित थी. इस इमारत में ग्राउंड फ़्लोर के अलावा चार ऊपरी मंज़िलें हैं। रात 2.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और आग बुझाने का अभियान पूरा हो गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।



