बिहार में 4 दिनों तक खराब रहेगा मौसम

- 4 जिले ऑरेंज और 26 जिले येलो अलर्ट घोषित

-खेती और जनजीवन पर पड़ेगा असर
भारत पोस्ट संवाददाता
पटना। बिहार में मानसून एक्टिव है, लेकिन इसके बीच मौसम विभाग ने राज्य के 30 जिलों के लिए आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। इनमें 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना, बेगूसराय, सीवान, मधेपुरा, सुपौल, गया, नालंदा, बगहा, जहानाबाद और पूर्णिया में अच्छी बारिश दर्ज की गई. वहीं बांका, बक्सर और औरंगाबाद में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई।
मौसम विभाग के मुताबिक 3 जुलाई को पटना समेत दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी. वहीं कैमूर, सासाराम और गया में तेज बारिश की संभावना है। 4 से 6 जुलाई के बीच मुजफ्फरपुर, बगहा, मधेपुरा, सहरसा, गोपालगंज और उत्तर.पूर्व बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
बारिश के मौजूदा दौर के बावजूद मौसम विभाग ने जुलाई को लेकर चिंता जताई है. विभाग का अनुमान है कि इस महीने सामान्य से कम बारिश होगी, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। जुलाई में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
जुलाई धान की रोपनी का सबसे महत्वपूर्ण महीना माना जाता है. ऐसे में बारिश कम होने पर किसानों को सिंचाई के लिए भूजल पर निर्भर रहना पड़ सकता है. वहीं उमस और अधिक तापमान के कारण हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। जून में भी बिहार में सामान्य से 46 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थीए, जिससे मानसून की स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button