सदाक़त आश्रम में केक काटकर मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वॉं स्थापना दिवस।
अजित प्रसाद /पटना: सदाकत आश्रम में समर्पित कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वॉं स्थापना दिवस और एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर अपने भाषण में पूर्व विधान परिषद सदस्य ड़ा अजय कुमार सिंह ने कहा कि आज के इस ऐतिहासिक दिवस पर बिहार कांग्रेस की स्थिति देखकर बड़ा ही अफसोस होता है। रिजर्व क्षेत्र से लड़कर बाइस हजार वोट से हारनें के बाद भी आज वर्तमान अध्यक्ष संगठन का ज्ञान दे रहे हैं, जबकि यह क्षेत्र उनकी पुश्तैनी सीट थी।सबसे पहले उन्हें अपनी गद्दी छोड देनी चाहिये।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य नें बिहार कांग्रेस के वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि बिहार कांग्रेस आज संक्रमण काल से गुजर रहा है। बिहार के वर्तमान नेतृत्व के पास ना तो कोई निश्चित कार्यक्रम है और ना ही विजन। कुछ भी सही नहीं चल रहा है। अधिकांश वरीय कांग्रेसियों को इन्होनें नोटिस दे रखा है। कोई सदाकत आश्रम आना नहीं चाहता, क्योंकि उन्हें अपने सम्मान की चिंता है। अनुभवहीन लोगों तथा जमानत जब्त उम्मिदवारों के साथ वर्तमान अध्यक्ष अपनी फौज बनाना चाह रहे हैं। उन्हें ही पर्यवेक्षक जिलों में नियुक्त किया जा रहा है।बिहार कांग्रेस अध्यक्ष एवं बिहार के राष्ट्रीय प्रभारी बिहार कांग्रेस को पूरी बर्बाद करने के बाद भी किसी कीमत पर अपनी कुर्सी छोडना नहीं चाहते इसीलिये यह दिखानें का प्रयास कर रहे की वे सक्रिय हैं।उन दोनों के कुर्सी का मोह बिहार कांग्रेस को और भी गर्त में ले जा रहा है।
नागेंद्र पासवान विकल नें कहा कि आलाकमान को बिहार कांग्रेस को बचाने के लिये शीघ्र कड़ा कदम उठाना होगा तथा सभी सच्चे तथा समर्पित कांग्रेसियों को वापस लाकर जिम्मेदारी देनी होगी।
बैठक में पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार राजन, नागेंद्र पासवान विकल, वसी अख्तर, उर्मिला सिंह नीलू, ड़ा सत्येंद्र, अजय प्रताप सिंह, संजीत कुमार पप्पू, रेखा देवी पटेल, शिवनीति पटेल, फिरोज हसन, प्रद्युमन यादव, रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।


